—————
बंपर टीआरपी वाले चैनल पर गर्मागर्म बहस चल रही थी। पैनल में मौजूद कुछ लोग देशवासियों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे कि नैतिकता का पतन होता जा रहा है। बिकाउ मीडिया वाला एंकर भी बीच-बीच में हां में हां मिला रहा था। लेकिन वे अकेले अपनी ओजस्वी वाणी में गरज रहे थे। उनकी हुंकार से स्टूडियो की छत कांप रही थी और सारे कैमरे हिल रहे थे।
वे पूछ रहे थे कि नैतिकता किस चिड़िया का नाम है? जो कुछ पहले से होता आया है, वह फिर से क्यों नहीं हो सकता? उनके अकाट्य तर्क सुनकर एंकर ने भी महसूस किया कि नैतिकता सचमुच इस समय अपने उच्चतम स्तर पर है। अगर इससे ज्यादा नैतिकता बढ़ी तो देश का बहुत नुकसान हो जाएगा। एंकर भी नैतिकता की दुहाई देनेवालों को जोर-जोर से डांटने लगा। इस तरह नेशनल डिबेट में तर्क विजयी हुआ और सत्य की स्थापना हुई।
अब तक नैतिकता की दुहाई दे रहे लोगो का विवेक भी जाग उठा। तर्क ने जोर मारा और उन्होने अपने कपड़े उतार दिये। एंकर ने पूछा— क्या कर रहे हैं आपलोग, पता नहीं है लाइव चल रहा है?
सद्धबुद्धि पाये लोगो ने हाथ जोड़े— हम भी आपकी तरह आदि मानव के वंशज है। हमारे पूर्वज कुछ भी नहीं पहनते थे। जैसा पहले होता था, वैसा अब क्यों नहीं होना चाहिए?
मतलबी दुनिया को बयां करना , इन जज्बातों की तौहीन है , दिल पर अश्क है जाया >> फिर भी एक कोशिश है लोगों को मनाने की ?
Sunday, 24 June 2018
सत्यमेव जयते
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डर...
अखबारों ने बताया,टीवी पर सुना है, डरने लगे हैं आप हिंदुस्तान में, ये कैसा डर है... 130 करोड़ के देश के प्रधानमंत्री को गालियां देते हुए, ...
-
मैं बायोडेटा नही हूँ ..... ----------------------- क्यों और क्या दूँ मैं किसी को अपना बायो-डेटा ? इसमें है ही क्या ? सच तो यही है कि मेरे...
-
हे भगवानों .. तुम्हारे लल्लन टॉप टेन मंदिरों का टनाटन कोष ही अरबों खरबों का जिसमें 20 बिलियन से ज्यादा तो पद्मनाभ मन्दिर के ही हेंगे जिनमें ...
-
भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु, और सुखदेव थापर....!!! आप तो कभी भूले ही नहीं जा सकते लेकिन हमें उन 6 गद्दारों को भी नहीं भूलना चाहिए जिनकी व...
No comments:
Post a Comment