Saturday, 29 December 2018

क्या भारत मे वाकई डर लगता है ?🤔

जिनको भारत में अब डर नहीं लगता है वे यह प्रयोग करके देखें और फिर सोचें ——

१- अपने परिवार की किसी भी बच्ची, युवती, स्त्री को अकेले कहीं भी भेज दें।एक छोटा आडियो या वीडियो रिकार्डर साथ में छुपा दें और इतनी दूर रहे कि आपात्काल में रेस्क्यू कर सकें, कुछ घंटें बाद जो हो वह शेयर ज़रूर करें शर्मायें नहीं। अनुपम खेर यदि चाहें तो श्रीमती किरनखेर सांसद को बग़ैर सुरंक्षा के यूपी बिहार मप्र हरियाणा में यह प्रयोग कर सकते हैं

२- नक़ली दाढ़ी और स्कल टोपी लगाकर दो तीन लोग चार छ: गायों के साथ सिर्फ़ एक दिन की पैदल यात्रा या खुले छोटे ट्रक में उत्तरभारत में घूमने निकल जाये। अपनी हिंदू आईडी ज़रूर साथ रखें । हो सके तो उचित संख्या में स्थानीय पुलिस और एक टीवी चैनल को समुचित दूरी बनाकर चलें । अनुपम खेर अच्छे अभिनेता है , सरदार मनमोहन सिंह के वेश में अभिनय कर चुके हैं ।दाड़ी और खल्वाट खोपड़ी में सही जंचेंगें। 

३— अनुपम खेर के शहर बंबई में ही मुसलमान नाम से ग़ैर मुस्लिम बस्ती कालोनियाँ में कोई घर किराये पर लेकर दिखा दे जहाँ आपको कोई जानता न हो।

४—- ३०-४० लोग इस्लाम का हरा झंडा लेकर बग़ैर कोई नारा लगाये  हिंदू बस्तियों में सिर्फ़ घूमने निकल जायें और प्रतिक्रियाओं को दर्ज करते रहें।

शाम को लौट कर यदि सिहरन नहीं हो रही हो तो ज़रूर कहें कि भारत में डर नहीं लगता।
---
नोट- किसी भी अप्रिय या हिंसक घटना होने पर मेरी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है , ख़ुद के जोखिम पर ही ये प्रयोग करें।

एक और नोट— ८०% से ज़्यादा बहुसंख्य हिंदू अपने अपने सुरक्षित “क़िलों " में बैठकर नसीरुद्दीन शाह और वक्त बेवक्त शाहरुख खान, आमिर खान जैसे फिल्मी व्यवसाइयों को पाकिस्तानी बताकर अपना जनम  सफल कर सकते है. बाबारामदेव जैसे व्यापारी को सरकारी जैड सुरक्षा लेने का कारण क्या है ? ऐसे हिंदू हृदयसम्राटों की अब लंबी सूची है जो भारीभरकम सुरक्षा बंदोबस्त में चल रहे हैं , क्यों ? भारत में किससे डर लगता है ?
-

No comments:

Post a Comment

डर...

अखबारों ने बताया,टीवी पर सुना है, डरने लगे हैं आप हिंदुस्तान में, ये कैसा डर है... 130 करोड़ के देश के प्रधानमंत्री को गालियां देते हुए, ...