जिनका सारा खेल ही "डर" पर टिका हो वो गुस्सा हैं कि फ़लाना डर क्यूं रहा है.. जिनकी सारी नीति और ध्येय ही यही था और है कि एक विशिष्ट समुदाय को डरा कर रखा जाय.. वो कह रहे हैं भाई डर क्यूं रहे हो?
दिन रात एक कर दिया इन्होंने अपने बहुसंख्यक समुदाय को डराने में
एक काम कीजिये.. आप अपने किसी भी रैंडम मित्र का मोबाइल उठा के व्हाट्सएप्प चेक कर लीजिए… जो डरने वाले बॉलीवुड के "अरबी" नाम के व्यक्ति को कोस रहे हैं उन्हीं की व्हाट्सएप्प हिस्ट्री में आपको एक दो दिन पहले के ही ऐसे मैसेज मिलेंगे "पाकिस्तान से आज़ाद होकर आया हामिद अंसारी और सरबजीत की लाश आयी.. मज़हब नहीं सिखाता आपस मे बैर रखना".. उनसे पूछिये इस मैसेज से वो किसे डरा रहे हैं?
जब भाजपा नेता अपने हर भाषणो में ये बताते हैं कि "ये हुवा तो पाकिस्तान में पटाख़े फूटेंगे" तो दरअसल भाजपा नेता किसे डरा रहे होते है? भाजपा के नेताजी क्यूं राज कर रहे हैं बताईये? इसीलिए ही तो क्यूंकि आप को डर है कि ये ना हुवे तो आपका क्या होगा.. आप ही के पास दिन रात मैसेज आता है कि "भाजपा के नेताजी हार गए तो उनका क्या होगा ये ना सोचो, ये सोचो तुम लोगों का क्या होगा".. और ये मैसेज आप ख़ूब धड़ल्ले से फारवर्ड करते हैं.. किस से डर रहे हो और किसे डराते हो ऐसे मैसेज फारवर्ड कर के??
ये सीने के नाप छप्पन इंची और बासठ इंची क्यूं बताते हो मंच से? किस फ्री स्टाइल कुश्ती में किस पहलवान को डरा रहे हो यहां?
ख़ुद अस्सी करोड़ लोगों को बीस करोड़ से डरा डरा कर आपने डाइपर पहनवा दिया है और वो दिन रात डाइपर पहने घूमते हैं... उनसे कहो कि डरो न प्लीज, डाइपर उतार दो.. तो कहते हैं कि नहीं "तुम लोग मर डालोगे हमे".. उनसे अगर कहो कि "हमारे बाप दादाओं ने कभी किसी को नहीं मारा.. आप अपने घर और उसके आसपास रहने वालों की साठ साल की हिस्ट्री उठा कर देख लीजिए कि किस पड़ोसी ने किस पड़ोसी को धर्म के नाम पर मार डाला".. तो कहते हैं कि "दिन रात हमें भाजपा संगठन आगाह कर रहा है कि वो आज नहीं तो कल मारेंगे".. उनसे कहो कि “हम अमनपसंद हैं”.. तो कहेंगे कि “हमारा भाजपा संगठन कहता है कि तुम ताक़यिय्या कर रहे हो”.... बताओ.. हमको डराने के चक्कर में आप कितने डरपोक हो गए हो कभी सोचा है?
मतलबी दुनिया को बयां करना , इन जज्बातों की तौहीन है , दिल पर अश्क है जाया >> फिर भी एक कोशिश है लोगों को मनाने की ?
Saturday, 29 December 2018
आखिर कौन डरपोक 🤔🤔🤔
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डर...
अखबारों ने बताया,टीवी पर सुना है, डरने लगे हैं आप हिंदुस्तान में, ये कैसा डर है... 130 करोड़ के देश के प्रधानमंत्री को गालियां देते हुए, ...
-
भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु, और सुखदेव थापर....!!! आप तो कभी भूले ही नहीं जा सकते लेकिन हमें उन 6 गद्दारों को भी नहीं भूलना चाहिए जिनकी व...
-
कोकाकोला कम्पनी का मालिक रीवाँ से था, बघेली बोलता था.. यूएसए में शिकंजी बेचता था.. एक दिन उसके शिकंजी वाले ड्रम में koala भालू हगने लगा.. चि...
-
कल एक मित्र ने पोस्ट लिखी कि मोदी जी की तारीफ़ में तो हज़ारों पोस्ट्स लिखी जा चुकी हैं लेकिन राहुल गाँधी की तारीफ़ में कोई पोस्ट लिख नहीं पाता ...
No comments:
Post a Comment