पतली लड़कियां थोड़ी सी चालू किस्म की होती है,मतलब ज़्यादा नही बस ज़रा सी। ऐसी लड़कियां शॉपिंग की बड़ी दीवानी होती है और एक दुकान वाले के सारे कपड़े खुलवाकर दूसरी दुकान में चले जाने का अनूठा हुनर इनके भीतर कूट कूटकर भरा होता है। इन्हें फ़ास्ट फ़ूड और भण्डारे में मिलने वाली पूड़ी सब्जी खाना बढ़िया लगता है। ज़्यादातर पतली लड़कियों की दरियादिली का आलम ये है कि इन्हें मॉल में जाकर अच्छे कपड़ो के साथ सेल्फी लेना और बाद में उन कपड़ो को वही रखकर मॉल के बाहर साइड में खड़े रेहड़ी वाले से 200 रुपए के 2 ड्रेस खरीद लेना बहुत अच्छा लगता है। गीता में शायद इसी दरियादिली को मोहमाया वाली कैटेगिरी में रखा गया है। बाकी पतली लड़कियां किसी को देखकर बहुत जल्दी भावुक हो जाती है और मदद के लिए हमेशा आतुर(तैयार) रहती है। बात पतले लड़को की करे तो ये बेचारे अपने पतलेपन से बेहद परेशान रहते है इन्हें जल्द से जल्द रफीक के लौंडे जैसी तगड़ी बॉडी चाहिए होती है शायद यही वजह है कि दो दिन जिम में जाते ही ये अपने शोल्डर को जिम वाले शीशे के सामने ज़बरदस्ती फुलाकर चेक करने में जुटे रहते है। "बीयर पीने से तगड़े होते है"इस लाइन को सुनकर कई बार पतले लड़के नशेड़ी भी बन जाने का माद्दा रखते है। इनका जोश वाकई कमाल का होता है, 29 साइज की पेंट और 39 की शर्ट पहनने वाले बंदे भी अपने आपको किसी तीसमारखाँ से कम नही समझते है। बाकी ये काफी दयालु किस्म के होते है और मदद करने में इनको हमेशा आगे वाली पंक्ति में साफ देखा जा सकता है।🙂
मतलबी दुनिया को बयां करना , इन जज्बातों की तौहीन है , दिल पर अश्क है जाया >> फिर भी एक कोशिश है लोगों को मनाने की ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डर...
अखबारों ने बताया,टीवी पर सुना है, डरने लगे हैं आप हिंदुस्तान में, ये कैसा डर है... 130 करोड़ के देश के प्रधानमंत्री को गालियां देते हुए, ...
-
मैं बायोडेटा नही हूँ ..... ----------------------- क्यों और क्या दूँ मैं किसी को अपना बायो-डेटा ? इसमें है ही क्या ? सच तो यही है कि मेरे...
-
हे भगवानों .. तुम्हारे लल्लन टॉप टेन मंदिरों का टनाटन कोष ही अरबों खरबों का जिसमें 20 बिलियन से ज्यादा तो पद्मनाभ मन्दिर के ही हेंगे जिनमें ...
-
भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु, और सुखदेव थापर....!!! आप तो कभी भूले ही नहीं जा सकते लेकिन हमें उन 6 गद्दारों को भी नहीं भूलना चाहिए जिनकी व...
No comments:
Post a Comment